धामी के नेतृत्व में बीजेपी की उत्तराखंड पंचायत चुनावों में धमाकेदार जीत
उत्तराखंड में हालिया पंचायत चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की पार्टी ने 12 में से 10 जिला पंचायत सीटें, करीब 60% ब्लॉक प्रमुख और लगभग 70% ग्राम प्रधान पद अपने नाम किए बीजेपी ने इस सफलता का श्रेय विकास कार्यों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को दिया. पार्टी का कहना है कि हालिया चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता प्रदेश में बीजेपी की नीतियों और कार्यशैली पर भरोसा करती है
भाजपा का दावा है कि करीब 70% ब्लॉक प्रमुख और 85% ग्राम प्रधान पार्टी के समर्थन से जीते. यह पार्टी के जनाधार की मजबूती का सबूत है.
कि पहाड़ी अंचलों में पार्टी को मिला व्यापक समर्थन मुख्यमंत्री धामी की जन कल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी शासन का परिणाम है. उनका दावा है कि सड़क पानी, बिजली, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों ने गांव-गांव में विकास की नई तस्वीर पेश की है जिसके चलते जनता ने भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान किया.
