उत्तराखंडदेहरादून

“ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान के अंतर्गत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

“ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान के अंतर्गत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गैंग पर स्ट्राइक

“ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान को साकार करने की दिशा में दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कालसी क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ दो अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभियुक्त यह अवैध स्मैक मध्य प्रदेश से लाकर पहाड़ी जनपदों में स्थानीय नशा तस्करों को बेचने की फिराक में थे।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद भर में चलाए जा रहे सघन रात्रि चेकिंग अभियान के अंतर्गत दिनांक 12 दिसंबर 2025 की रात्रि को कालसी पुलिस द्वारा कोटी रोड, कालसी क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़कर पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम

1. मोनू उर्फ संदीप, निवासी दशहरा रसूलाबाद, कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश)

2. हिमांशु उर्फ हर्ष, निवासी मालकपूरवा कहेजरी, कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश)

बताया।

संदेह होने पर दोनों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से कुल 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इस संबंध में थाना कालसी पर मुकदमा अपराध संख्या 30/25, धारा 08/29/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे यह स्मैक मध्य प्रदेश से “बंटी” नामक व्यक्ति से लेकर आए थे और कालसी के रास्ते पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय नशा तस्करों को बेचने जा रहे थे। अभियुक्तों से प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य संलिप्त नशा तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. मोनू उर्फ संदीप, उम्र 27 वर्ष

2. हिमांशु उर्फ हर्ष, उम्र 18 वर्ष

बरामदगी विवरण

मोनू उर्फ संदीप से 160 ग्राम अवैध स्मैक

हिमांशु उर्फ हर्ष से 140 ग्राम अवैध स्मैक

कुल बरामदगी : 300 ग्राम अवैध स्मैक

(अनुमानित मूल्य लगभग 90 लाख रुपये)

 

पुलिस टीम (थाना कालसी)

1. उप निरीक्षक नीरज कठैत, चौकी प्रभारी सहिया

2. हेड कांस्टेबल गोपाल ग्यांशु

3. कांस्टेबल निकुल कुमार

4. कांस्टेबल नरेश पंत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *