उत्तराखंडदेहरादून

इनोवेशन के अग्रदूत बनेंगे प्रदेश के युवा : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के लिए टीम को किया रवाना

राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे प्रदेश के 75 होनहार युवा

देहरादून, 8 जनवरी।
गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिल्ली में आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के लिए उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल को रवाना किया। इस दल में लोक नृत्य, लोक संगीत, कृषि नवाचार, तकनीकी स्टार्टअप, भाषण और कविता लेखन जैसे विविध क्षेत्रों से चयनित युवा शामिल हैं।

रवानगी से पूर्व मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दल के सभी सदस्यों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दल में शामिल युवाओं से संवाद किया और दिल्ली में प्रस्तुत किए जाने वाले विषयों की जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संस्कृति, कला और प्रगतिशील सोच को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय आयोजन में शामिल युवा उत्तराखंड के एंबेसडर के रूप में भाग लेंगे और उन पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ज्ञान परंपरा और नवाचार क्षमता को प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी होगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में प्रस्तुत किए जाने वाले नए विचार और प्रोटोटाइप व्यावहारिक होने चाहिए, ताकि उनका प्रभाव व्यापक और दीर्घकालिक हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *