उत्तराखंडदेहरादून

उर्मिला सनावर के उपस्थित होने के बाद पुलिस ने ली राहत की सांस, जांच का दायरा अब आगे बढ़ेगा

 

 

देहरादून – थाना नेहरू कॉलोनी और थाना डालनवाला में दर्ज अभियोगों के संबंध में उर्मिला सनावर बुधवार को जांच में उपस्थित हुईं। पुलिस द्वारा जारी नोटिस के अनुरूप उन्होंने विवेचना अधिकारियों के समक्ष बयान दर्ज कराया।

 

ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग:

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उर्मिला के बयान ऑडियो और वीडियो माध्यम से रिकॉर्ड किए गए। पुलिस के अनुसार, यह रिकॉर्डिंग आगे की जांच में साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखी जाएगी।

 

सुरेश राठौड़ से बातचीत की ऑडियो क्लिप सौंपा:

उर्मिला ने विवेचकों को सुरेश राठौड़ के साथ बातचीत की एक ऑडियो क्लिप सौंप दी है। पुलिस ने कहा कि इस ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि के लिए इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

 

सोशल मीडिया पर चर्चा किए गए ‘साक्ष्य’:

विवेचकों ने सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के संबंध में पूछताछ की, जिनमें उर्मिला द्वारा अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपने की बात कही गई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जांच में अभी तक कोई अतिरिक्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है।

 

सुरक्षा के लिए एसएसपी से गुहार:

उर्मिला ने अपनी सुरक्षा के लिए एसएसपी देहरादून को प्रार्थना पत्र सौंपा है। एसएसपी ने एलआईयू से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

 

पुलिस का रुख:

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों और प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर जांच निष्पक्ष और विधिसम्मत तरीके से आगे बढ़ाई जाएगी। सभी पहलुओं की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *