उत्तराखंडदेहरादून

टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: 6 से 9 मार्च तक सजेगा ‘हिमालयन O2’ का मंच, युवाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका।

6 से 9 मार्च तक टिहरी में होगा “हिमालयन O2 – द टिहरी लेक फेस्टिवल”, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच : मंत्री सुबोध उनियाल

प्रदेश सरकार उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में टिहरी को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से 6 से 9 मार्च के बीच उत्तराखंड पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन टिहरी द्वारा “हिमालयन O2 – द टिहरी लेक फेस्टिवल” का आयोजन किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि टिहरी झील उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं का केंद्र है। इस फेस्टिवल के माध्यम से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि “हिमालयन O2 – द टिहरी लेक फेस्टिवल” में विभिन्न सांस्कृतिक, साहसिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी अपनी कला, कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकेंगे। यह आयोजन टिहरी को एक प्रमुख पर्यटन एवं एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदेशवासियों, युवाओं एवं देशभर के प्रतिभागियों से अपील की कि वे हिमालयन O2 की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और टिहरी की सुंदरता के साथ अपनी प्रतिभा को भी विश्व पटल पर प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *