उत्तराखंडदेहरादून

STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा कोतवाली किच्छा पुलिस टीम

 

STF की  एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा सटीक कार्यवाही करते हुए  नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार ।। जनपद उधम सिंह नगर के कोतवाली किच्छा क्षेत्र से करीब 46 लाख रूपये की हीरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार।

STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा कोतवाली किच्छा पुलिस टीम

के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 152.39 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद की।

माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उपरोक्त  आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  स्वप्न किशोर सिंह व सीओ  आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस टीम

को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए लालपुर से एक हीरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 152.39 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद हुई ।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह हीरोइन बरेली से लाकर उधम सिंह नगर में ऊंचे ऊंचे दामों में बेचता है।

STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

अभियुक्त –

1- संतोख सिंह पुत्र संता सिंह निवासी लालपुर, गुरूद्वारे के पास, उम्र 40 वर्ष

बरामदगी

152.39 ग्राम अवैध हीरोइन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

ए एन टी एफ कुमाऊं यूनिट द्वारा जनवरी 2025 से अब तक मादक पदार्थों की बरामदगी का विवरण

बरामद चरस- 11 किलो 981 ग्राम

बरामद हेरोइन – 01 किलो 356 ग्राम

बरामद एमडीएमए- 7.41 ग्राम

बरामद अफीम- 02 किलो 513 ग्राम

 

STF एंटी नार्कोटिक्स टीम –

1. निरीक्षक पावन स्वरुप

2. SI विपिन चंद्र जोशी

3. SI विनोद चंद्र जोशी

4. ASI जगवीर शरण

5. HC मनमोहन सिंह

6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान

7. आरक्षी इसरार अहमद

 

कोतवाली किच्छा पुलिस टीम

1- उ0 नि0 बसंत कुमार

2- आरक्षी किशोर कोहली

3- आरक्षी देवराज

4- आरक्षी बृजमोहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *