उत्तराखंडदेहरादून

जनपद पिथौरागढ़, 80 मीटर गहरी खाई से SDRF उत्तराखंड ने किया शव बरामद

SDRF पोस्ट पिथौरागढ़ से उपनिरीक्षक  देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम को DCR पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि बड़वेरोड पर एक व्यक्ति खाई में गिर गया है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF टीम घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि व्यक्ति लगभग 80 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी।

टीम द्वारा कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक के शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया तथा जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक की पहचान उमेश प्रकाश (40 वर्ष), सहायक अध्यापक, प्राइमरी पाठशाला शिलिंगया निवासी के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *