उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश: आपसी रंजिश में ब्यूटी पार्लर को पेट्रोल डालकर फूँका, आरोपी जीजा हाथरस से गिरफ्तार

 

ऋषिकेश | 06 जनवरी, 2026

ऋषिकेश के शिवाजी नगर में एक दुकान में आगजनी करने वाले आरोपी को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही साली की ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

क्या है पूरा मामला?

3 जनवरी 2026 को शिवाजी नगर निवासी प्रिया शाह ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके जीजा सूरज सिंह ने उनके और उनकी बहन के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और उनकी दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से गिरफ्तारी

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी सूरज कुमार को योगनगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में रंजिश की बात आई सामने

पूछताछ के दौरान आरोपी सूरज कुमार ने बताया कि उसका अपनी पत्नी शीतल और साली प्रिया से पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसे शक था कि प्रिया उन दोनों पति-पत्नी को अलग करवाना चाहती है। कुछ समय पहले भी प्रिया ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, इसी का बदला लेने के लिए उसने 2 जनवरी की रात को ब्यूटी पार्लर में आग लगा दी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: सूरज कुमार (उम्र 26 वर्ष)

निवासी: ग्राम नगला अलगरजी, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

आरोपी को दबोचने वाली टीम में उप निरीक्षक साहिल वशिष्ठ और कांस्टेबल आकाश मीणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *