रुद्रप्रयागउत्तराखंड

जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों में SDRF उत्तराखण्ड की रेस्क्यू टीमें रवाना

रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों में SDRF उत्तराखण्ड की रेस्क्यू टीमें रवाना

दिनांक 29 अगस्त 2025 को जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्रान्तर्गत बड़ेथ डुंगर तोक में हुई अतिवृष्टि के कारण भारी मात्रा में मलबा आने से स्थानीय परिवार प्रभावित हो गए। प्रभावित क्षेत्र से कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त होते ही श्री अर्पण यदुवंशी, कमांडेंट SDRF उत्तराखण्ड के आदेशानुसार, SDRF की टीमें सोनप्रयाग, अगस्त्यमुनि एवं रतूड़ा से आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना की गई।

SDRF टीमें लगातार अत्यधिक बाधाओं एवं विषम परिस्थितियों को पार करते हुए प्रभावित गांव तक पहुँचने का प्रयास कर रही हैं। मार्ग में आए उफनाए गदेरों एवं बाधाओं को पार करते हुए, जवान स्वयं सुरक्षित पार हो रहे हैं तथा स्थानीय ग्रामीणों को भी सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने में सहयोग कर रहे हैं।

टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालने एवं आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने हेतु समन्वित रूप से कार्यवाही की जा रही है। SDRF का प्रयास है कि प्रभावित लोगों को शीघ्र ही सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *