उत्तराखंड

पुष्कर सिंह धामी ने उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा विधानसभा में चुनाव प्रचार किया

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा विधानसभा में बीजेपी के नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के नेतृत्व में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा के ग्राम बंडिया में आयोजित जनमिलन कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के साथ प्रतिभाग किया।

जनमिलन सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के नाम पर समर्थन मांगा। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मोदी सरकार के विगत 10 साल में जहां देश का नाम ऊंचा हुआ है वहीं देश तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरा है। अब विदेशों में भी भारतीय नागरिकों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। मोदी सरकार ने देश का मन और सम्मान बढ़ाया है इसलिए आने वाली 19 तारीख को कमल के निशान पर बटन दबाकर बीजेपी को अपना समर्थन दें आपका एक वोट अगले 5 साल तक देश की दशा और दिशा तय करेगा।

वही मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में बीजेपी के पांचो लोकसभा प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांगने जा रहे हैं और जिस तरह का अपार जन समर्थन उन्हें तीसरी बार बनने जा रही मोदी सरकार के लिए मिल रहा है उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की पांचो लोकसभा की सिम भारी बहुमत से जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *