केदारनाथउत्तराखंडबदरीनाथ

दीपावली के सुअवसर पर  बदरीनाथ तथा  केदारनाथ धाम में भब्य दीपोत्सव मनाया जायेगा: हेमंत द्विवेदी

दीपावली के सुअवसर पर  बदरीनाथ तथा  केदारनाथ धाम में भब्य दीपोत्सव मनाया जायेगा: हेमंत द्विवेदी

बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरीनाथ तथा  केदारनाथ में दीपावली के अवसर पर भब्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा मंदिरों को भब्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है।

बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों तथा हकहकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित करेगी।यह दीपोत्सव कल 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक आयोजित होगा।  बदरीनाथ धाम में  डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत मेहता, भंडारी कमदी हक हकूकधारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेगी इसी तरह  केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के साथ समन्वय कर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर परिसर एवं मार्गों को दीपों से सजाया जाएगा,वही बीकेटीसी श्रद्धालु दानीदाताओं के सहयोग से दीपावली तथा  केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर हेतु मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से श्रृंगार कर रही है।  केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 23 अक्टूबर को बंद हो रहे है तथा दीपावली के अवसर पर  बदरीनाथ धाम को भी 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है उल्लेखनीय है कि  बदरीनाथ तथा  केदारनाथ में दीपावली का पर्व कल सोमवार 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर बदरीनाथ एवं केदारनाथ दोनों धामों में पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
धामों में दीपावली के अवसर पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था के भी निर्देश है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *