उत्तराखंडदेहरादून

गढ़वाल राइफल्स के माउंट मुकुट ईस्ट अभियान को बद्रीनाथ से किया गया रवाना

‘हर काम देश के नाम’

गढ़वाल राइफल्स के माउंट मुकुट ईस्ट अभियान को बद्रीनाथ से किया गया रवाना

परंपरा और दिव्य आशीर्वाद से परिपूर्ण एक समारोह में, आज पवित्र धाम बद्रीनाथ से माउंट मुकुट ईस्ट (7045 मीटर) के पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भारतीय सेना की सूर्य कमान के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में गढ़वाल राइफल्स के विशिष्ट पर्वतारोही शामिल हैं।

पवित्र बद्रीनाथ मंदिर में रेजिमेंट के ईष्ट देव भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद लेने के पश्चात, टीम को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई।

समारोह से पहले, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) के कमांडेंट, ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टीम को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हमारे पूज्य देवता भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद, बद्रीनाथ की इस पवित्र भूमि से इस अभियान की शुरुआत करना गढ़वाल राइफल्स के हर सैनिक के लिए विशेष महत्व रखता है। यह हमें आध्यात्मिक शक्ति से भर देता है और हमारे आदर्श वाक्य ‘युद्धाय कृत निश्चय’ को सुदृढ़ करता है। मुझे इस टीम के प्रशिक्षण, साहस और सौहार्द पर पूरा विश्वास है। आगे बढ़ो और सम्मान के साथ शिखर पर विजय प्राप्त करो। जय बद्री विशाल!”

टीम अब अंतिम शिखर प्रयास शुरू करने से पहले acclimatization (वातावरण के अनुकूल ढलने की प्रक्रिया) के लिए अपने बेस कैंप की ओर बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *