उत्तराखंडउधमसिंह नगर

काशीपुर: मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, बोले- “न्याय दिलाने में सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कसर”

 

काशीपुर/ऊधमसिंह नगर | 13 जनवरी, 2026

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को ऊधमसिंह नगर जनपद के पैगा गांव (काशीपुर) पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की। मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया।

मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश, सरकार परिवार के साथ

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को अत्यंत संवेदनशीलता से लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

अधिकारियों को संवेदनशीलता बरतने के निर्देश

मंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परिवार की हर संभव मदद की जाए और जांच प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा:

मुख्यमंत्री स्वयं इस पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसान परिवार को उचित न्याय मिले।

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इनकी रही उपस्थिति

मुलाकात के दौरान मृतक के भाई परविंदर सिंह, पिता तेजा सिंह, हरजीत सिंह मौजूद रहे। प्रशासनिक अमले से एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप, एसडीएम बाजपुर अमृता शर्मा और ओबीसी मोर्चा महामंत्री रविपाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *