अंतर्राष्ट्रीय

ISIS Attack in Moscow: सीरिया को राख करने वाले ISIS ने आखिर क्यों किया रूस पर हमला?

ISIS Attack in moscow: वो वक्त साल 2014-2016 का था, जब सीरिया में ISIS अपनी दहशत को हद से पार पहुंचा रहा था। लाखों का नरसंहार, हजारों लड़कियों का यौन शोषण, बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और अमेरिकी नागरिकों की बेदर्दी से हत्या करना और उसके वीडियो जारी करना ISIS का एक मुख्य जरिया था दुनिया में अपने खौफ को बसाने का। लेकिन जब अमेरिका ने ISIS के सरगना अबु-बकर-अल-बगदादी का खात्मा किया तो ये दहशतगर्दी भी कम होती गई। एक वक्त को लगा था कि अब ISIS अपने खात्मे की तरफ है लेकिन अब मॉस्को में उसने जो दहशतगर्दी मचाई है उसने फिर से लोगों के मन में एक डर पैदा कर दिया है और एक सवाल छोड़ दिया है कि क्य़ा ISIS फिर से मजबूत हो गया जिसने रूस जैसे शक्तिशाली देश पर हमला किया और इससे भी बड़ा एक और सवाल कि ISIS ने रूस को ही क्यों निशाना बनाया, क्यों उसने मॉस्को (Moscow) में ही हमला किया?

क्या कहता है अमेरिका?

अमेरिका (America Alert Russia) की खुफिया एजेंसियों ने रूस को एक आतंकी हमले के शक को लेकर करीब दो हफ्ते पहले ही आगाह कर दिया था। अमेरिका की नज़र में ये हमला ISIS की क्रूरता की एक और बानगी तो है ही। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बाद से पैदा हुए वैश्विक राजनीति के तनाव को भी दिखाता है। क्योंकि युद्ध के बाद से रूस के रिश्ते गल्फ देशों के साथ खराब हुए हैं। ISIS का मॉस्को में ये हमला इन्हीं बिगड़े हुए रिश्तों की बानगी को दिखाता है और इस हमले से ISIS ने दुनिया को ये दिखा दिया है कि रूस और राष्ट्रपति पुतिन ISIS के दुश्मनों में शामिल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *