हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने दबोचे 5-5 हजार के दो इनामी लुटेरे, 15 हजार की नकदी बरामद
हरिद्वार | 06 जनवरी, 2026
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई रकम बरामद की है।
एसएसपी ने घोषित किया था 5-5 हजार का इनाम
बहादराबाद थाने में दर्ज लूट के मुकदमे (संख्या 541/2025) में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है, लेकिन सूरज उर्फ बिल्ला और निर्देश उर्फ नवाब लगातार फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने दोनों पर 5000-5000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
नगदी के साथ गिरफ्तार हुए लुटेरे
बहादराबाद पुलिस की टीम ने मुखबिर और तकनीकी सर्विलांस की मदद से 05 जनवरी को घेराबंदी कर दोनों इनामी बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 15,000 रुपये की नगदी भी बरामद की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पकड़े गए आरोपियों का विवरण:
सूरज उर्फ बिल्ला: पुत्र पन्नेलाल, निवासी माच्छारेड़ी, थाना पिरान कलियर।
निर्देश उर्फ नवाब उर्फ गबरू: पुत्र नरेश, निवासी जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार।
सफलता पाने वाली पुलिस टीम
इस गिरफ्तारी में बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, हेड कांस्टेबल रामवीर, कांस्टेबल वसीम (CIU हरिद्वार) और कांस्टेबल बलवंत सिंह की अहम भूमिका रही।
