उत्तराखंडदेहरादून

शिवालिक रसायन लिमिटेड, देहरादून में गैस रिसाव संबंधी मॉक ड्रिल, बहु-एजेंसी समन्वय के साथ SDRF CBRN टीम का सफल अभ्यास

शिवालिक रसायन लिमिटेड, देहरादून में गैस रिसाव संबंधी मॉक ड्रिल, बहु-एजेंसी समन्वय के साथ SDRF CBRN टीम का सफल अभ्यास

जनपद देहरादून के नंदा की चौकी क्षेत्रांतर्गत स्थित शिवालिक रसायन लिमिटेड में संभावित अमोनिया गैस रिसाव से निपटने हेतु एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक आपदा जैसी परिस्थिति में विभिन्न एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया, परस्पर समन्वय एवं कार्यकुशलता की जांच करना था।

ड्रिल के दौरान SI अनिल आर्य के नेतृत्व में SDRF की विशेषज्ञ CBRN (Chemical, Biological, Radiological & Nuclear) टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई। अभ्यास परिदृश्य के अनुसार संयंत्र परिसर में अमोनिया गैस का रिसाव होने की सूचना प्राप्त होते ही SDRF, NDRF, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग एवं कंपनी की आंतरिक आपदा प्रबंधन टीम सक्रिय हो गई।

एजेंसियों द्वारा स्थल पर पहुँचकर क्षेत्र को सुरक्षित करने, प्रभावित कर्मचारियों की खोज, पहचान तथा तत्काल निकासी के मानक प्रक्रियाओं का पालन किया गया। SDRF CBRN टीम द्वारा विशेष उपकरणों के माध्यम से रिसाव क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावित 05 काल्पनिक घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सीय सहायता प्रदान करने का अभ्यास किया गया।

मॉक ड्रिल के माध्यम से गैस रिसाव जैसी आपात स्थिति में प्रत्येक एजेंसी की भूमिकाओं, संचार तंत्र, संसाधन उपयोग एवं प्रतिक्रिया समय का परीक्षण किया गया, जिससे भविष्य में बेहतर आपदा प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *