माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन से पांच लोगों की मौत, 14 घायल, सीएम धामी ने जताया शोक
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग (जम्मू) पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ वैष्णो देवी से सभी प्रभावितों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश की वजह से रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार अपराह्न भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट में आने से कम से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

