राष्ट्रीय

Delhi Alipur Fire : दिल्ली में पेंट फैक्ट्री में लगी आग, केमिकल विस्फोट में 11 की मौत  , 4 लोग गंभीर रूप से घायल 

Delhi Alipur Fire : राजधानी दिल्ली के अलीपुर में गुरुवार शाम पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग में झुलसने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दमकल की 22 गाडि़यों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ज्यादातर मृतकों को पहचान पाना मुश्किल है। उनके शरीर पूरी तरह जल चुके हैं। मृतक फैक्ट्री के ही मजदूर बताए जा रहे हैं

जानकारी के अनुसार शुरुआत में आग लगने पर वहां मौजूद मजदूर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उसी वक्त पेंट बनाने वाले केमिकल के ड्रम में विस्फोट हो गया और आग भड़क गई। इससे आग बुझाने वाले मजदूर चपेट में आ गए। पुलिस ने 11 जनों की मौत की पुष्टि की है। कुछ घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब छह बजे पुलिस व दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी मिली। घनी आबादी वाले इलाके में फैक्ट्री में आग से वहां अफरातफरी मच गई और आसपास के घरों तक फैलने लगी। पुलिस ने आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को तुरंत घटनास्थल से दूर किया गया। दमकलकर्मियों ने घरों की छतों पर चढ़कर आग बुझाई। आग ने पांच दुकानों और 22 कारों को चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *