क्राइमदेहरादूनबड़ी खबंरशहर

एक्सक्लूसिव – देहरादून में दिनदहाड़े हत्या पहली बार भारत न्यूज़ पर CCTV में कैद दो स्कूटी सवार संदिग्ध, पुलिस ने जारी की पहली तस्वीर।

देहरादून

राजधानी देहरादून में बुधवार, 11 फरवरी को हुए सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे शहर में दहशत का माहौल है दिनदहाड़े हुई इस वारदात में अर्जुन नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और संदिग्ध हमलावरों की पहली तस्वीर जारी की है।ज़

जारी की गई फोटो में दो युवक एक काले रंग की स्कूटी पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि यही दोनों आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हुए। हालांकि अभी तक इनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
संदिग्धों का हुलिया
तस्वीर के आधार पर संदिग्धों का हुलिया इस प्रकार बताया जा रहा है जो पुलिस ने जारी की है
स्कूटी चला रहा युवक काले रंग का हेलमेट पहने हुए है।
उसने गहरे रंग की जैकेट और नीली जींस पहन रखी है।
चालक की कद-काठी सामान्य से मध्यम प्रतीत हो रही है।
पीछे बैठा युवक भूरे रंग की जैकेट, हल्के रंग की जींस और सफेद जूते पहने हुए दिख रहा है।
पीछे बैठा युवक भी हेलमेट लगाए हुए है जिससे चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा।
दोनों आरोपी चेहरे छिपाने के उद्देश्य से हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
घटना शहर के व्यस्त इलाके में हुई, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि फोटो में दिख रहे ये युवक कहीं भी दिखाई दें या इनके संबंध में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

आपकी एक सूचना अपराधियों तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकती है।
देहरादून पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *