उत्तराखंडदेहरादून

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अन्य प्रकरण में गुमशुदा नाबालिक को 24 घंटे में तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द

नाबालिक की सकुशल बरामदगी पर भावुक हुए परिजन

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए किया आभार व्यक्त

थाना सेलाकुई

सेलाकुई निवासी युवती के द्वारा थाना सेलाकुई पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र मनमोहन पुत्र सुधीर कुमार द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में दिया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर *मु0अ0स0: 87/2025 धारा बीएनएस 351(3)/69 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनमोहन को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त मनमोहन पुत्र सुधीर कुमार निवासी गगरिया लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल शिव मंदिर सेलाकुई उम्र 30 वर्ष

दिनांक 24/10/2025 को सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने 15 वर्षीय पुत्र के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में थाना सेलाकुई पर प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर तत्काल मु०अ०सं०- 131/25, धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गुमशुदा नाबालिक की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल थाना सेलाकुई पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक के घर तथा उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तथा नाबालिक युवक के दोस्तों व अन्य परिचितों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों से मात्र 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिक युवक के सकुशल वापस मिलने पर उसके परिजन पुलिस के समक्ष काफी भावुक हो गए तथा उनके द्वारा दून पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम

1- उ०नि० पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई

2- म०उ०नि० मीना रावत

3- अ०उ०नि० कृपाल सिंह

4- हे०कां० हरेंद्र सिंह

5- कां० उपेंद्र भंडारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *