उत्तराखंडपिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ़:मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोल्फा में घायल महिला को SDRF ने सुरक्षित पहुँचाया अस्पताल”

जनपद पिथौरागढ़:मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोल्फा में घायल महिला को SDRF ने सुरक्षित पहुँचाया अस्पताल”

एसडीआरएफ टीम को मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोल्फा में एक महिला का पांव फ्रैक्चर होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट अस्कोट से उप निरीक्षक डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व मे आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा ट्रॉली के माध्यम से नदी पार कर 10km ऊपर गोलफा गाँव पहुंची जहां से घायल महिला *(लीला देवी पत्नी  डिगर सिंह,उम्र 55 वर्ष)* को कड़ी मशक्कत कर स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा सुरक्षित रोड हेड तक लाया गया, जहां से उक्त महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *