दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (DIET), मेरठ के छात्रों का पर्फ्लक्स ग्रुप, गुडगाँव (MNC कंपनी) में चयन
दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (DIET), मेरठ के छात्रों का पर्फ्लक्स ग्रुप, गुडगाँव (MNC कंपनी) में चयन
दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (DIET), मेरठ के पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई डिप्लोमा के कई छात्रों का चयन प्रतिष्ठित पर्फ्लक्स ग्रुप (Purflux Group) नामक बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में मशीन ऑपरेटर टेक्निकल के पद पर हुआ है।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. शोभित शर्मा जी एवं चेयरमैन नितिन मित्तल जी ने चयनित छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि —
“हमारा शैक्षणिक संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार दिलाने के लिए भी पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”
संस्थान के असिस्टेंट ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड राजीव राणा ने कहा कि —
DIET मेरठ अपने सभी B.Tech, BBA, BCA, Polytechnic और ITI के छात्रों को देश और विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
