देहरादून पुलिस ने 5 साल से फरार पैरोल जंप अभियुक्त इवांशु चांदना उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार
पैरोल जंप कर 5 साल से फरार अभियुक्त इवांशु चांदना को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून, 01 जनवरी 2026:
दून पुलिस ने चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में पैरोल जंप कर पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त इवांशु चांदना उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त वर्ष 2020 में जेल गया था और कोविड के दौरान 31 मार्च 2020 को 90 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। लेकिन निर्दिष्ट समय में उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और जमानत भी नहीं ली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशों के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस ने मुखबिर तंत्र के सहयोग से मियांवाला क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
-
नाम: इवांशु चांदना उर्फ गोल्डी
-
पिता: रवि कुमार
-
आयु: 29 वर्ष
-
निवास: मन्नूगंज, कोतवाली नगर, देहरादून
-
वर्तमान पता: हर्रावाला, बड़ौदा बैंक वाली गली, थाना डोईवाला, देहरादून
पुलिस टीम: उ०नि० सतेंद्र सिंह, का० शरत कुमार, कां० रॉबिन सिंह
एसएसपी ने कहा कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सतर्क और सक्रिय है, और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
