खेल

बड़ी खबर:- नीरज चोपड़ा ने फैंस का दिल जीता जानिए पूरी खबर…

भारत

नीरज चोपड़ा ने फैंस का दिल जीताएशियन गेम्स में भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने देश और तिरंगे मान का बढ़ा दिया है।

दरअसल, गोल्ड जीतने के बाद नीरज रिले रेस में भारतीय चौकड़ी के साथ जीत का जश्न मना रहे थे, तभी एक भारतीय फैंस ने उनकी ओर तिरंगा फेंका।

उन्होंने दौड़कर भारतीय तिरंगे को जमीन पर गिरने से बचा लिया। जैवलिन स्टार के इस कदम ने देशवासियों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। नीरज के इस अंदाज के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें असली सूबेदार बता रहे हैं।

बता दें नीरज चोपड़ा ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 82.38 मीटर की दूसरी तक थ्रो किया. दूसरे में 84.49 मीटर की दूरी तक थ्रो किया।

नीरज चोपड़ा ने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। पांचवें में 80.80 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। इस तरह नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *