भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) द्वारा ग्राम टबिटा, खतौली में संगठन विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) द्वारा ग्राम टबिटा, खतौली में संगठन विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के तत्वावधान में कल ग्राम टबिटा, खतौली में संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव भुमेश सोम जी द्वारा की
सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा जी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संगठन निरंतर प्रयासरत है तथा इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

सभा में राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल सिंह, प्रदेश सचिव राजा ठाकुर जी तथा जिला उपाध्यक्ष, मेरठ बसंत सोम द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए।
जिला अध्यक्ष डॉ संजय चौहान, जिला उपाध्यक्ष समाज सेवा प्रकोष्ठ संजय सिंह, जिला सलाहकार डॉ प्रदीप, तहसील अध्यक्ष चिकित्सा डॉ मोहित, नगर सचिव, सरधना साहिल, ग्राम अध्यक्ष मदकरीमपुर अनिल कुमार, युवा ग्राम अध्यक्ष शिवम, डॉ प्रिंस , अभिराज और जिला अध्यक्ष समाज सेवा प्रकोष्ठ राजीव राणा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार हेतु निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई—
रविंद्र तोमर – जिला मंत्री
जसबीर सिंह – वरिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष
विक्रांत तोमर – तहसील सचिव
अरुण कुमार – ब्लॉक सचिव (समाज सेवा प्रकोष्ठ)
प्रवीण कुमार – ब्लॉक महासचिव (समाज सेवा प्रकोष्ठ)
कार्यक्रम में ग्रामीणजनों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।
