देहरादूननगर निगमलेटेस्ट न्यूज़

Bharat News:- बच्चों को बताए पौधारोपण से लाभ और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के नुकसान।

देहरादून

हरेला पर्व को देखते हुए नगर निगम लगातार पौधारोपण अभियान चला रहा है। सोमवार को महापौर सौरभ थपलियाल और उप नगर आयुक्त गौरव भसीन के नेतृत्व में मोथरोवाला स्थित एस०जी०आर०आर स्कूल में पौधोंरोपण कार्यक्रम किया गया।

महापौर और उपनगर आयुक्त के अलावा स्कूली बच्चों ने यहां स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। स्कूल परिसर में पौधे लगाने के साथ महापौर सौरभ थपलियाल ने मुख्य रोड में भी पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के चलते महापौर ने स्कूली बच्चों से कहा कि देहरादून शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की लगाना काफी जरूरी है। इसलिए सभी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए जिसका लाभ भविष्य में जरूर मिलेगा।

*महापौर ने बच्चों से कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना किया जाए सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के नुकसानदायक होती है। इसलिए सब्जी आदि खरीदने में जूट या कपड़े के बैग का इस्तेमाल किया जाए।

*कार्यक्रम में महापौर ने बालक बालिकाओं को कपड़े के बैग भी वितरित किए महापौर ने कहा कि नगर निगम का पौधारोपण अभियान 31 जुलाई तक चलना है। उप नगर आयुक्त गौरव भसीन ने जनता से अपील की है वे शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने-अपने क्षेत्र में पौधों को जरूर रोपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *