उत्तराखंड

Bharat News:- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष से कांग्रेस विधायक की शिकायत

देहरादून

 

बीजेपी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कांग्रेस के किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कांग्रेस विधायक की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण से की है।

राजधानी देहरादून में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ अपने विधायक के विशेषाधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके संदर्भ में उन्होंने कहा कि 9 फरवरी 2018 को किच्छा में एक दलित लड़की द्वारा थाने में रेप का केस दर्ज कराया जाता है।

पुलिस पुलिस दोषी को हिरासत में लेकर जेल भेजती है। कुछ दिन बाद दोषी जमानत पर बाहर आता है और पीड़ित परिवार पर केस समाप्त करने के लिए लगातार दबाव बनाते रहता है। पीड़िता के परिवार द्वारा उसकी बात नहीं मानने पर लगातार लड़की को परेशान किया जाता है

जिससे आजीज आकर लड़की 21 जून 2023 को आत्महत्या कर लेती है और अपने आत्महत्या के नोट में उन सारे व्यक्तियों का नाम उजागर करती है। आत्महत्या के बाद किच्छा विधायक द्वारा लगातार पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जाता है।

परिवार द्वारा नहीं मानने पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ धरने पर बैठ जाते हैं और 3 जुलाई 2024 को पीड़ित परिवार पर विधायक के दबाव में पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया जाता है। इसके साथ ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा विधायक पर और कई गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से भी की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *