Bharat News:- उत्तरकाशी यमुनोत्री मार्ग पर लापता यात्री का शव बरामद।
देहरादून
दिनांक 23 जून 2025 को तहसील बड़कोट के अंतर्गत यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैंची के पास अचानक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटना हुई थी, जिसमें दो यात्री मलबे की चपेट में आकर लापता हो गए थे।
आज दिनांक 06 जुलाई 2025 को SDRF एवं जिला पुलिस की संयुक्त सर्चिंग के दौरान लगभग दोपहर 1:30 बजे भगेली गाड़ यमुना नदी से एक शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
आवश्यक पंचायतनामे की कार्रवाई जानकीचट्टी पुलिस चौकी पर की जा रही है, जिसके उपरांत शव को CHC नौगांव भेजा जाएगा।
SDRF एवं जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
