क्राइमलेटेस्ट न्यूज़

Bharat News:- पुलिस मुडभेड़ में कुमाऊ का शातिर तस्कर गिरफ्तार।

देहरादून

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत श्री अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही/धरपकड़ अभियान चलाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त के क्रम में दिनांक 17/03/2025 थाना बनबसा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा रात्री चैकिंग अभियान चलाया गया चैकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति जो चकरपुर से बनबसा की ओर आ रहा था।

पुलिस को चैकिंग करता देख तीव्र गति से बमनपुरी होते हुए हुड्डी नदी की ओर भागा पुलिस द्वारा व्यक्ति का पीछा किया गया।

पुलिस को पीछे आता देख युवक द्वारा पुलिस पर फायरिंग सुरु कर दी पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त मंगत सिंह उर्फ मंगू पुत्र श्री भगवान सिंह निवासी ग्राम गिधौर थाना नानकमत्ता उम्र 32 वर्ष जिला ऊधमसिंहनगरके दाहिने पाँव में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया।

फायरिंग के दौरान घायल अभियुक्त की जान सलामती के लिए उपजिला चिकित्सालय टनकपुर ले जाकर उपचार हेतु भर्ती किया गया है।

अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस , 02 जिन्दा कारतूस व 190.2 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) बरामद हुई।

अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना बनबसा में *मु0अ0सं0 29/2025 धारा 08/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट व 25(1)ख(क) शस्त्र अधिनियम व 109 भा0 न्याय संहिता* पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. थाना नानकमत्ता में मु0अ0स0 176/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत हैं।

पुलिस टीम
1. श्री सुरेन्द्र सिंह कोरंगा(थानाध्यक्ष बनबसा)
2.श्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट (प्रभारी एसओजी चम्पावत)
3. श्री जितेन्द्र सिंह बिष्ट (थाना बनबसा)
4.हे0कानि0 गणेश सिंह (एसओजी)
5. हे0कानि0 मतलूब खान (एसओजी)
6. हे0कानि0 महेन्द्र सिंह डंगलाव (एसओजी
7.कानि0 ललित कुमार (थाना बनबसा)
8.कानि0 जगदीश कन्याल (थाना बनबसा)
9. कानि0 अनिल कुमार (थाना बनबसा)
10. कानि0 रविन्द्र वर्मन (थाना बनबसा)
11.कानि0 उमेश राज (एसओजी)
12.कानि0 गिरीश भट्ट (एसओजी)
13. कानि0 नवल किशोर (एसओजी)
14. कानि0 चालक अनिल कुमार (थाना बनबसा)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *