भैरवकाली ट्रस्ट द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाखामंडल में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन भेंट
भैरवकाली ट्रस्ट द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाखामंडल में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन भेंट
देहरादून | 23 जनवरी 2026
भैरवकाली ट्रस्ट द्वारा हाल ही में राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लाखामंडल, देहरादून (उत्तराखंड) में एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से विद्यालय को निःशुल्क सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन भी प्रदान की गई।
इस स्वास्थ्य शिविर में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर छात्राओं को जागरूक किया गया, जिससे 100 से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हुईं। वेंडिंग मशीन के माध्यम से अब छात्राओं को सैनिटरी पैड आसानी से उपलब्ध होंगे, जिससे उनमें स्वच्छता, आत्मविश्वास और गरिमा को बढ़ावा मिलेगा।
ट्रस्ट के ट्रस्टी रोहित चौहान एवं रितिका चौहान ने कहा कि भैरवकाली ट्रस्ट ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया कि बालिकाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
विद्यालय प्रशासन ने भैरवकाली ट्रस्ट की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया और इसे छात्राओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया।
