क्राइमराष्ट्रीय

मुंबई में 6 जगहों पर होंगे बम धमाके! पुलिस को आया धमकी भरा मैसेज

मुंबई: एक बार फिर मुंबई को दहलाने की धमकी दी गई है। इस बार एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई शहर में छह जगहों पर बम रखे होने का दावा किया है। इस धमकी भरे मैसेज के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में धमाके से जुड़ा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को मिला है। संदिग्ध ने दावा किया है कि मुंबई में छह जगहों पर बम रखे गए हैं और बड़ा धमाका होगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसकी जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

इस धमकी के चलते पुलिस व्यवस्था मुस्तैद है। मुंबई पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि धमकी भरा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर आया। इसके बाद एहतियात के तौर पर मुंबई पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर चेकिंग भी की है, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

मुंबई में पिछले कुछ महीनों से धमकीभरे फोन, मैसेज और ईमेल मिलने के मामले काफी बढ़ गए है। बुधवार को भी ऐसा ही धमकी भरा मैसेज आया था। पुलिस की छानबीन में मैसेज फर्जी साबित हुआ। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और शहर के कई बड़े बैंकों को बम से उड़ाने और मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी भी दी गई। कुछ मामलों में चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह देखना बाकी है कि पुलिस इस अज्ञात आरोपी को कब तक गिरफ्तार करती है और धमकी फर्जी है या सच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *