उत्तराखंडदेहरादून

जनपद बागेश्वर: कपकोट क्षेत्रांतर्गत ट्रक दुर्घटना में फंसे चालक का SDRF द्वारा किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

जनपद बागेश्वर: कपकोट क्षेत्रांतर्गत ट्रक दुर्घटना में फंसे चालक का SDRF द्वारा किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को समय लगभग 18.00 बजे थाना कपकोट के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कपकोट ब्लॉक के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट कपकोट से उपनिरीक्षक राजेंद्र रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पाया गया कि कपकोट ब्लॉक के समीप एक ट्रक (वाहन संख्या- UK 02 CA 0869) अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया है, जिसमें चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ है। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक में फंसे चालक (प्रकाश खत्री,उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी खर्कना तोली कपकोट) को कड़ी मशक्कत कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *