अल्मोड़ाउत्तराखंड

अल्मोड़ा: कटारमल सूर्य मंदिर मेले में पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, बोलीं- “मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत के वाहक”

अल्मोड़ा: कटारमल सूर्य मंदिर मेले में पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, बोलीं- “मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत के वाहक”

कटारमल/अल्मोड़ा | 11 जनवरी, 2026

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अल्मोड़ा के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक कटारमल सूर्य मंदिर में आयोजित ‘सूर्य पर्व मेले’ में प्रतिभाग किया। पौष माह के अंतिम रविवार को होने वाले इस पारंपरिक आयोजन में कैबिनेट मंत्री ने विधिवत पूजन और हवन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बन रहा कटारमल

समारोह को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के मेले हमारी प्राचीन संस्कृति और गौरवशाली विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के बाद अब कटारमल सूर्य मंदिर धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर तेजी से उभर रहा है।

पुरातत्व विभाग करेगा मंदिर का सौंदर्यीकरण

कैबिनेट मंत्री ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारतीय पुरातत्व विभाग जल्द ही सूर्य मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करेगा। इसके लिए बजट को मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘विकास भी – विरासत भी’ के संकल्प के साथ उत्तराखंड के सभी धार्मिक स्थलों का कायाकल्प कर रही है।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र दयाल, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कुंदन राम सहित देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, दीपक बोरा, उमा देवी, वीरेंद्र चिलवाल और विपिन पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *