उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा’, संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मायावती ने दिया बड़ा बयान

‘आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा’, संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मायावती ने दिया बड़ा बयान

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ससंद के शीतकालीन सत्र को व्यापक देश व जनहित साधने के लिए सुचारू रूप से चलाने के लिये सत्ता और विपक्ष दोनों से संवेदनशील होने की अपील की.

संसद के शीतकालीन सत्र की आज 1 दिसंबर से शुरुआत हो रही हैं. लेकिन एसआईआर के मुद्दे को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है, ऐसे में इस सत्र के भी हंगामेदार रहने के आसार है. इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने सत्र को सुव्यवस्थित तरीके से चलाने की मांग की है ताकि जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो सके.

 

संसद सत्र को लेकर बोलीं मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसके हर सत्र की तरह इस बार भी काफी हंगामेदार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है, किन्तु हमारी पार्टी चाहती है कि संसद के दोनों सत्र सुव्यवस्थित व शान्तिपूर्ण तरीक़े से संचालित हों.

 

देश व जनहित के ज़रूरी और अहम मुद्दों में भी ख़ासकर राजधानी दिल्ली आदि में वायु प्रदूषण के कारण आ रही भारी परेशानी तथा वोटर लिस्ट के सघन रिवीज़न अर्थात् एस.आई.आर. को लेकर व्यावहारिक तौर पर हो रही परेशानियों एवं आपत्तियों व इस कार्य के मुख्य कर्ताधर्ता बीएलओ की दिक्कतों तथा उनके द्वारा की जा रही ख़ुदकुशी आदि की दुखद घटनाओं पर सही से चर्चा हो सके और इनका उचित समाधान निकलने की दिशा में सार्थक प्रयास हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *