यूपी विधानसभा चुनाव में चाहिए सपा से टिकट तो करना होगा ये काम, अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला
यूपी विधानसभा चुनाव में चाहिए सपा से टिकट तो करना होगा ये काम, अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला
समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव में टिकट चाहने वालों को साफ़ निर्देश दिए हैं. सपा अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में सतर्कता से काम करने वालों को ही प्राथमिकता दी जाएगा.
उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहकर काम कर रही है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर अपने समर्थकों के वोटरों के नाम से कटने से रोका जाए. अगर किसी की लापरवाही से ऐसा हुआ तो विधानसभा चुनाव उसे टिकट नहीं मिलेगा.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया में पीडीए प्रहरी बनाने के साथ ही तमाम पार्टी नेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वो गांव-गांव जाकर अपने समर्थकों को जागरुक करें और एसआईआर गणना पत्र भरवाने में मदद करें. इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर किसी की वजह से वोट कटेगा तो उसका टिकट भी कट जाएगा.
