राष्ट्रीय

आगरा : दूल्हा-दुल्हन ने नाले के पास शादी कर जताया विरोध, जानिए क्यों?

दूल्हा-दुल्हन के पोशाक में कीचड़ और बदबूदार पानी के बीच खड़े होकर वर-वधु ने विरोध प्रदर्शन किया। ऐसा इसलिए क्यूंकि उनके इलाकों में कुछ कॉलोनियों ऐसी हैं जिसमें ना सड़क बनी है ना पानी की निकासी के लिए नाले और नालियां हैं।

आगरा से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक जोड़े ने नाले के पास शादी की। दुल्हन तैयार होकर-जोड़ा पहनकर और दूल्हा बारातियों को लेकर नाले के पास पहुंचा। यहां पर दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। यह मामला आगरा के शमसाबाद रोड स्थित नगला कली का है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि जोड़े को नाले के पास शादी करनी पड़ी।

दरअसल, नगला कली के रहने वाले भगवान शर्मा और उषा देवी ने दूल्हे-दुल्हन के पोशाक में कीचड़ और बदबूदार पानी के बीच खड़े होकर विकास कार्य न होने का विरोध प्रदर्शन किया। ऐसा इसलिए क्यूंकि उनके इलाकों में कुछ कॉलोनियों ऐसी हैं जिसमें ना सड़क बनी है ना पानी की निकासी के लिए नाले और नालियां हैं। इसके लिए आए दिन स्थानीय लोग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे गुस्साए लोगों ने विरोध का एक अनोखा तरीका निकाला।

विरोध का निकाला अनोखा तरीका

आपको बता दें बरौली अहीर ब्लाक क्षेत्र की दो दर्जन से ज्यादा कालोनियों के लोगों को ये कदम उठाने की जरूरत अचानक नहीं पड़ी। विकसित हो रही कालोनियों के प्राकृतिक वातावरण ने इतना मोहित किया कि लोगों ने यहां अपने सपनों का आशियाना बना लिया। देखते ही देखते यहां कालोनियों की कतारें विकसित हो गई। हजारों परिवारों से पूरे क्षेत्र में चहलपहल हो गई। पिछले 8 महीनों से समस्याओं ने कब्जा कर लिया। नगला कली रजरई रोड नर मारुति प्रवाशम के गेट नंबर तीन के पास सड़क नाला बन गई है। आठ महीने से यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। सेमरी, नौबरी, पुष्पांजलि होम्स, पुष्पांजलि ईको सिटी पुष्पांजली, एनआरआई सिटी समेत 30 से अधिक कालोनियों के लोगों के लिए यह मुख्य मार्ग है। अलग-अलग कालोनियों में रहने वाले लोगों का कहना है कि समस्याओं का समाधान करवाने के लिए आंदोलन हुआ। विधानसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार का एलान किया था। उस समय जनप्रतिनिधि पहुंचे और समस्या का जल्द निदान का भरोसा दिलाकर मना लिया। सबने मतदान किया, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद सभी अपने वादे भूल गए। कालोनीवासियों ने फिर से बैनर लगा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *