राष्ट्रीय

Bharat News:- जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 4 अक्टूबर को मतगणना।

देहरादून

भारतीय चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। दोनों राज्यों की 90-90 विधानसभा सीटों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है जिसके साथ ही आज से दोनों राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गई है। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराया जाएगा जबकि हरियाणा में एक चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे।

जम्मू कश्मीर में 370 हटने के बाद होगा पहला विधानसभा चुनाव

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद पहली बार चुनाव होगा। इससे पहले जम्मू कश्मीर में साल 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें 87 सीटों पर चुनाव कराया गया था लेकिन इस बार परिसीमन होने के बाद जम्मू कश्मीर में तीन विधानसभा सिम बड़ी है जिससे कुल विधानसभा सीटों की संख्या 90 हो गई है

जिसमें जम्मू की 43 और कश्मीर की 47 विधानसभा सीटें हैं। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे जो 18 सितंबर 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे। जिसमें जम्मू कश्मीर के 87 लाख 9 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक चरण में होगा मतदान, 4 को दोनो राज्यों की मतगणना

जम्मू कश्मीर के साथ-साथ हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 1 अक्टूबर को चुनाव कराया जाएगा जबकि जम्मू कश्मीर और हरियाणा दोनों की मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। हरियाणा में 20,629 पोलिंग बूथ होंगे जो फरीदाबाद गुड़गांव और सोनीपत की बड़ी सोसाइटी में भी लगाए जाएंगे। इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा के 2 करोड़ 1 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है उन्हें अपना नाम सूचीबद्ध करने के लिए प्रत्याशियों के नामांकन तक का समय दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *