उत्तराखंड

बड़ी खबर -पूर्व मुख्य सचिव एसके दास का निधन CM पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्य सचिव के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

देहरादून

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एसके दास का निधन हो गया है… CM पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्य सचिव के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सेवानिवृत होने के बाद उन्हें लोक सेवा आयोग में पांचवें अध्यक्ष के तौर पर भी जिम्मेदारी दी गई। साल 2008 से 2011 तक कल 2 साल 174 दिन का कार्यकाल उनका आयोग में रहा।

एसके दास उत्तराखंड के पांचवें मुख्य सचिव रहे। एम रामचंद्रन के बाद एसके दास को मुख्य सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई थी।

एसके दास बौद्धिक कार्यों में रुचि रखते थे और सामाजिक कार्य करने वाले लोगों से भी उनका लगातार जुड़ाव रहा।

उत्तराखंड में सांप्रदायिक रूप से माहौल बिगड़ने जैसे मामलों पर भी उनका पक्ष तमाम पत्रों में दिखाई देता रहा।

कुल मिलाकर सामाजिक कार्यों और इसमें बेहतरीन के तमाम प्रयासों को लेकर उनके सुझाव सामने आते रहे हैं।
राज्य स्थापना से पहले एसके दास देहरादून के
जिलाधिकारी के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

इसके अलावा गढ़वाल मंडल के कमिश्नर के तौर पर भी उन्होंने काम किया।

राज्य स्थापना के बाद नए राज्य की विभिन्न चुनौतियों के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी देखी।

 

एसके दास की पत्नी विभा पूरी दास भी एक IAS अफसर थी.. विभा पूरी दास ने भी इसी दौरान उत्तराखंड में विभिन्न बड़े महत्वपूर्ण पदों को देखा था।

एसके दास सेवानिवृत होने के बाद देहरादून में ही रह रहे थे। हालांकि बेहद सरल स्वभाव के और पढ़ने लिखने में रुचि रखने वाले एसके दास विभिन्न किताबो की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई दिए।

 

खास बात यह है कि राज्य स्थापना के बाद एसके दास उन चुनिंदा अफसर में शामिल है जिन्होंने उस दौरान बेहद कम व्यवस्थाओं में राज्य के लिए बन रही नीतियों में अपना पक्ष भी रखा और वह खुद नीति नियंताओं में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *