Sunday, October 25, 2026
उत्तराखंड

कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UK Board Result 2024 : उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के 2 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।

लिंक ubse.uk.gov.in पर होगा एक्टिवेट। UBSE की ओर से इस वर्ष वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक किया गया था। बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इन सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के सभापति महावीर सिंह बिष्ट की ओर से 30 अप्रैल को जारी किये जाने की घोषणा की गई है।

यूबीएसई यूके बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर सबसे पहले देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूबीएसई मंगलवार, 30 अप्रैल को यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी कर रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11 बजे शुरू होगी और छात्र उसके तुरंत बाद ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे।

इस साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा में इस वर्ष 2,10,354 उम्मीदवार पंजीकृत हैं। इनमें से 1,15,606 छात्रों ने उत्तराखंड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे एक ही दिन जारी किए जाएंगे। दोनों की घोषणा की तारीख और समय एक ही रहने वाला है।

जैसे ही उत्तराखंड बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in के साथ कुछ प्राइवेट वेबसाइट पर भी जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है.

बोर्ड का नाम: बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन उत्तराखंड
परीक्षा का नाम: कक्षा 10वीं/12वीं का बोर्ड एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट: ubse.uk.gov.in
रिजल्ट की वेबसाइट: uaresults.nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *