उत्तराखंड

Lok Sabha Elections 2024: 102 सीटों पर मतदान जारी, 9 बजे तक उत्तराखंड में 10.54 प्रतिशत, यूपी में 12.22, % मतदान

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है। 21 राज्‍यों, केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें सबसे अधिक सीटें तमिलनाडु से हैं। यहां आज सभी 39 सीटों पर पहले चरण में ही वोटिंग हो रही है। तमिलनाडु के अलावा उत्तराखंड की सभी पांच सीटों और अरुणाचल की दो सीटों पर भी पहले चरण में ही वोटिंग हो रही है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जिन महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव हो रहा है उनमें नागपुर, कन्याकुमारी, चेन्नई सेंट्रल, मुज्जफनगर, सहारनपुर, कैराना, पीलीभीत, डिब्रूगढ़, जोरहाट, जयपुर, छिंदवाड़ा, जमुई, बस्तर, नैनीताल व लक्षद्वीप शामिल हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, 9 बजे तक किस राज्य में कितनी हुई वोटिंग

नगालैंड – 7.65%
पुडुचेरी – 7.49%
राजस्थान – 10.67%
सिक्किम – 6.63%
तमिलनाडु – 8.21%
त्रिपुरा – 13.62%
उत्तर प्रदेश – 12.22%
उत्तराखंड – 10.41%
पश्चिम बंगाल – 15.09%
अंडमान निकोबार द्वीप समूह – 8.64%
अरुणाचल प्रदेश – 4.95%
असम – 11.15%
बिहार – 9.23%
छत्तीसगढ़ – 12.02%
जम्मू कश्मीर – 10.43%
लक्षद्वीप -5.59%
मध्य प्रदेश – 14.12%
महाराष्ट्र – 6.98%
मणिपुर – 7.63%
मेघालय – 12.96%
मिजोरम – 9.36%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *