उत्तराखंड

जल्द ही दायित्व बांटे जा सकते है- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड में काफी लंबे समय से कैबिनेट के चार पद खाली चल रहे हैं तो वहीं 70 से ज्यादा दायित्व खाली पड़े हैं जिन्हें भरने के लिए भारतीय जनता पार्टी के संगठन और सरकार के बीच काफी लंबी बातचीत चल रही है अब जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इशारा दिया है कि जल्द ही दायित्व बांटे जा सकते हैं जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनकी वार्ता पूर्ण हो चुकी है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्व को लेकर पार्टी में चर्चा हो चुकी है और अब जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दायित्व का बंटवारा किया जा सकता है

प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए अनौपचारिक बातचीत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्व वितरण को लेकर हाल ही में पार्टी में बातचीत हुई है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जल्द ही दायित्व बांटे जा सकते हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश अध्यक्ष की वार्ता पूर्ण हो चुकी है और जल्द ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *