उत्तराखंड

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का सामूहिक उपवास, जंतर-मंतर पर जुटे दिल्ली के मंत्री

Delhi CM: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ देश और दुनिया में जन आंदोलन तेज हो गया है। पार्टी के बड़े नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह उपवास के लिए पहुंचे। आप ने दावा किया है कि पार्टी के आह्वान पर भारत समेत दुनिया के कई देशों में रह रहे भारतीय केजरीवाल के समर्थन में सामूहिक उपवास कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की मांग है कि शराब नीति घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए केजरीवाल को तुरंत रिहा किया जाए। उन्हें ED ने झूठे मुकदमे में फंसाया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। आओ मिलकर देश के बेटे के लिए आवाज उठाएं।

AAP को खत्म करने का है उद्देश्य- संजय सिंह

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि साजिश के तहत AAP को खत्म करने के उद्देश्य से उन्हें फंसाया गया है। उनका कहना है शराब घोटाला तो बीजेपी ने किया है, उनके गिरफ्तार होने के बाद शरद रेड्डी से 55 करोड़ की रिश्वत ली गई।

केजरीवाल की गिरफ्तारी से देश में आक्रोश- गोपाल राय

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जब से सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। तब से पूरे देश में इसके खिलाफ आक्रोश है। 21 मार्च गिरफ्तारी वाले दिन से लेकर अभी तक लोग सड़कों पर हैं। देश और पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *