उत्तराखंडनैनीताल

मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र आपदा का लिया जायजा 

 

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के नौकूचियाताल, नौल, विजरौली, आदि क्षेत्र का मंत्री कैड़ा ने विगत दिनों आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क मार्गों, पेयजल लाइनों,अन्य स्थिति का जायजा लिया।
मंत्री कैड़ा ने क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को सुना। उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी

मंत्री कैड़ा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौक़े पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए!

मंत्री कैड़ा ने कहा आपदा से कई मोटर मार्ग, पेयजल लाइन, विधुत लाइन क्षतिग्रस्त हुये है क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो, पेयजल लाइनों, विधुत व्यवस्था को शीघ्र सही करने, आपदा मद से सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिये!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *