शिवपुरी में ह्युल नदी में बहने की सूचना पर SDRF का सर्च अभियान जारी
आज दिनांक 09 सितम्बर 2026 को समय लगभग 0305 दोपहर बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत शिवपुरी स्थित हिमालयन बंजी कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी नदी में बह गया है।
उक्त सूचना पर SDRF ढालवाला टीम आवश्यक रेस्क्यू एवं सर्च उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर नदी में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमालयन बंजी कंपनी में कार्यरत दो कर्मचारी *हरिश उनियाल, उम्र 34 वर्ष, पुत्र परमानंद उनियाल, निवासी चौदह बीघा, ऋषिकेश, मूल निवासी चाका गजा, थाना नरेंद्रनगर* तथा बलजीत सिंह रेखी, उम्र 40 वर्ष, पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी, निवासी आलमबाग, लखनऊ, आज अवकाश पर थे।
दोनों कर्मचारी शिवपुरी में चौकी के नीचे नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान *हरीश उनियाल* अचानक अपना संतुलन खो बैठे और नदी की तेज बहाव वाली धारा में बहने लगे। उनके साथी बलजीत सिंह रेखी द्वारा तत्काल इसकी सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF ढालवाला टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लापता व्यक्ति की तलाश हेतु SDRF टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।
घटनास्थल पर आपदा राहत दल, जल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस भी मौजूद है तथा सभी संबंधित टीमों द्वारा संयुक्त रूप से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
