अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास: अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का महा-रोडमैप!
अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी “सेवा ही संगठन” और “अंत्योदय” के अपने मूल संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए सदैव कटिबद्ध है। इसी कड़ी में आज देवभूमि की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के भाजपा जिला कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक जिला कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने और उनके उत्थान को लेकर एक विस्तृत और ठोस रोडमैप तैयार किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के इस महाअभियान में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी ऊर्जा के साथ सहभागिता निभा रहा है। भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाज के सबसे पिछड़े और जरूरतमंद व्यक्ति का कल्याण करना है।
सभी ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को बूथ स्तर तक अभेद्य बनाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट , महापौर अजय वर्मा जी, प्रदेश मंत्री गौरव पाण्डेय , दर्जा मंत्री गोविन्द पिल्खवाल , वरिष्ठ नेता कुंदन लटवाल , पूर्व विधायक कैलाश शर्मा , पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला , बिट्टू कर्नाटक , जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट और दर्शन रावत समेत समस्त जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष व महामंत्री, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री सहित भारी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
