उत्तराखंडदेहरादून

जलकुर नदी एवं झील में महिला की तलाश हेतु SDRF का सघन सर्च अभियान

दिनांक: 16 अगस्त 2026

लामगांव क्षेत्र में एक महिला के जलकुर नदी में लापता होने की सूचना के बाद SDRF द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 16/08/26 को उप निरीक्षक  सुरेंद्र सिंह के हमराह SDRF टीम पोस्ट कोटी कॉलोनी से लामगांव के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा महिला की तलाश हेतु जलकुर नदी एवं झील क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। SDRF जवानों द्वारा संभावित स्थानों पर नाव एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के माध्यम से गहनता से तलाश की गई।

काफी प्रयासों के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका तथा सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *