उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

 टिहरी झील में गूंजी भारत माता की जय, दो दर्जन से अधिक नावों में 150 से ज्यादा लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

टिहरी गढ़वाल

 

देशभक्ति का जोश हाथों में तिरंगा और टिहरी झील की लहरों के बीच गूंजते भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे। स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत टिहरी झील में अनोखी और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। दो दर्जन से अधिक नावों में सवार 150 से ज्यादा लोगों ने झील की लहरों के बीच तिरंगा लहराकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। झील के बीच एक साथ लहराते तिरंगों का यह नजारा हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

वीओ—टिहरी झील जहां आमतौर पर पर्यटक नौकायन का आनंद लेते नजर आते हैं, लेकिन आज यही झील देशभक्ति के रंग में रंगी दिखाई दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में 150 से अधिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल समेत अधिकारियों और अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

दो दर्जन से अधिक नौकाओं में सवार होकर लोग टिहरी झील की जलधारा के बीच पहुंचे। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारे *इस पूरे दृश्य ने टिहरी झील को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया झील की लहरों के बीच एक साथ लहराते तिरंगे और नावों में सवार लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था*। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस यात्रा के जरिए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश की अखंडता का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मनीष राणा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे उत्तराखंड में हर जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, और एशिया का सबसे बड़ा रोकफिल बांध है पर्यटन की दृष्टि से पर्यटकों के लिए हब बन चुका है हमारा एक विजन था कि टिहरी झील में तिरंगा यात्रा करनी है और प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा की जा रही है लेकिन हमने एक अनोखे तरीके से टिहरी झील में तिरंगा यात्रा निकाली, राष्ट्र निर्माण की कल्पना को लेकर भारतीय जनता पार्टी काम करती है पीएम नरेंद्र मोदी जी का भी एक अखंड भारत का जो सपना था उसे सपने को हम साकार करने जा रहे हैं और इस झील में एक राष्ट्र निर्माण की भूमिका दिखती है इसको लेकर हमने झील में एक तिरंगा यात्रा आयोजन किया,

भाजयुमो की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रगति रावत ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा हो रही है यह सिर्फ हमारी टिहरी जिले में नहीं बल्कि देश भर में यह तिरंगा यात्रा हो रही है, प्रधानमंत्री के आव्हान पर यह यात्रा हो रही है देशभक्ति भावना जो तिरंगा यात्रा है यह हम सभी को उन बलिदानी की याद दिलाता है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व अपना न्योछावर किया है उनको याद करने का और देश के लिए जो हमारे कर्तव्य है उनको याद करने का एक माध्यम है और यह वह भावना है और हम जो युवा साथी हैं हम इस भावना से ओत प्रोत होकर अपने देश को और विकसित कैसे करेंगे इस भावना के लिए हम काम कर रहे हैं और यही हमारी इच्छा हमारा माध्यम है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *