उत्तराखंडदेहरादून

जमरानी बांध परियोजना का पहला टनल खुला -जमरानी बांध बनने के बाद स्थानीय लोगो को मिलेगा लाभ

 

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत डायवर्जन टनल-1 (8.10 मीटर व्यास) की 644 मीटर लंबाई की खुदाई का कार्य आज दिनांक 25.07.2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

डायवर्जन टनल-2 की 600 मीटर लंबाई की खुदाई का कार्य पूर्व में ही दिनांक 30 मार्च 2026 को पूर्ण कर लिया गया था। यह कार्य फरवरी 2025 में प्रारंभ हुआ था और जटिल भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बावजूद निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए न्यूनतम समय में पूरा किया गया।

दोनों डायवर्जन टनलों में खुदाई पूर्ण हो जाने से परियोजना के अगले चरण, लाइनिंग एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ है, जो वर्तमान में तीव्र गति से प्रगति पर हैं।

मंत्री ने कहा परियोजना अधिकारियों एवं टीम के समन्वित प्रयासों से यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल हुआ है, जिससे क्षेत्र के विकास, सिंचाई एवं जल प्रबंधन को बल मिलेगा।

मंत्री कैड़ा ने सभी क्षेत्र वासियो अधिकारियो व कर्मचारियों को बधाई दी है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *