सहस्त्रधारा में नदी में डूबे युवक को एसडीआरएफ ने त्वरित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
आज दिनांक 25/07/26 सहस्त्रधारा जनपद देहरादून क्षेत्र में एक युवक के नदी में डूबने की सूचना डायल-112 के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी में डूबे अंशु पुत्र रामपाल, निवासी हरियाणा को मूर्छित अवस्था में नदी से बाहर निकाला।
एसडीआरएफ टीम द्वारा युवक को तत्काल जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया, जिसके उपरांत जिला पुलिस द्वारा उसे उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया।
