उत्तराखंडसोमेश्वर

प्रदेश में विकास के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार: रेखा आर्या

सोमेश्वर (अल्मोड़ा), 25 जुलाई।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर स्थित अपने निजी आवास पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है, जिससे जनता का भाजपा पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में सोमेश्वर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जनसमर्थन मिलेगा।

बैठक के दौरान जगदीश गिरी गोस्वामी, आनंद गिरि, केशी राम, वसंत राम, नारायण राम, प्रकाश राम, मंगल राम, महेंद्र गिरी, कैलाश राम, भगत राम, महेश राम, हरीश राम, दर्शन गिरी, गणेश गिरी, शेर सिंह राम, विपिन चंद्र जोशी सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, महामंत्री कृष्णा भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर बिष्ट सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *